Skip to main content

Musical Moments



Musical Moments




दिन निकलता था,रातें कटती थी,
हम तो बस वही बोरिंग दुनिया मे जीते थे।
जिंदगी मे इसी तो राह पर हम चलते थे।

सर, आप कि तरह हम भी चलते हुए राही थे,

जहाँ हम भी अनजान थे तुम भी अनजान थे।

जिंदगी के राह पर एक मोड आ गया।

जिसने इस अनजान को पहचान मे बदल दिया।

सब अपने-अपने इसमे माहिर थे लेकिन,

आप ने सबको मिलाके माहोल बना दिया।

हम तो बस अकेलेही गुनगुनाया करते थे,

आपने तो हमे महफिलमे गाना सिखा दिया।




आशा तो इस बात कि है 

ये महफिल बस इसी तरह बनी रहे,
वक्त निकाल के अपनी कोशिशे जारी रहे।

"जिस दिन आप हमारे साथ थे",

ये लम्हा भी हम कैसे भूल पाऐंगे?
आपको तहे दिल से शुक्रिया करू,
फिर भी शब्द कम पड जाऐंगे।

सर, हमे पलपल इंतजार था इस पल के लिए

ये पल आया भी तो एक पल के लिए
अब हर पल दुआ है इस पल के लिए
काश फिर आ जाए एक पल के लिए।


Comments

Post a Comment